विकास कार्यों के दावे फेल, गांव के मेन रास्ते में महीनों से भरा गंदा पानी,गंदे पानी में निकलने को मजबूर बेबस ग्रामीण व स्कूली बच्चे, ग्रामीणों का छलका दर्द, वोंट के समय आते हैं सब नेता,अब काम कोई नहीं कोई सुनने वाला, चुनाव में भुगतना पड़ेगा इसका ख़ामियाजा,

विकास कार्यों के दावे फेल, गांव के मेन रास्ते में महीनों से भरा गंदा पानी,गंदे पानी में निकलने को मजबूर बेबस ग्रामीण व स्कूली बच्चे, ग्रामीणों का छलका दर्द, वोंट के समय आते हैं सब नेता,अब काम कोई नहीं कोई सुनने वाला, चुनाव में भुगतना पड़ेगा इसका ख़ामियाजा,


अनिल कनौजिया 

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी।तहसील सिरौलीगौसपुर की ग्राम पंचायत रसूलपुर में विकास के सारे दावे फेल नजर आ रहे हैं। गांव का मेन रास्ता पिछले 2 महीने से नाले के गंदे पानी से लबालब है। नाला जाम होने और पुलिया न बनने से जल निकासी पूरी तरह ठप है। आलम यह है कि गांव के स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग रोज इसी कीचड़ और बदबूदार पानी में होकर आने-जाने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव का मुख्य नाला जाम है। साथ ही लैट्रिन और घरों का गंदा पानी भी इसी रास्ते पर आकर जमा हो रहा है। कई बार ग्राम प्रधान और अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

                  ननकू लाल सोनकर 

ग्रामीण ननकू लाल ने बताया कि 2-3 महीने से पानी भरा है। स्कूल जाने वाले बच्चों के कपड़े-लत्ता सब खराब हो रहे हैं। गणेश चतुर्थी का प्रोग्राम आ रहा है, आदमी कैसे जाएगा? अधिकारी जल्द पानी की निकासी कराएं।"

                    छात्र:आशीष कुमार

"रोज इसी पानी से स्कूल जाता हूं"

कक्षा 6 के छात्र आशीष कुमार ने कहा "बहुत दिन से पानी भरा है। मैं रोज इसी गंदे पानी में से निकल कर स्कूल जाता हूं। इसमें सब लोग आते-जाते हैं इसलिए पानी और बढ़ गया है। इसे खत्म करवाइए।"


                                   कमली देवी

ग्रामीण महिला कमली देवी ने कहा "यहां बहुत गंदा पानी भरा है। छोटे-छोटे बच्चे इसमें फिसल जाते हैं और उनकी किताब-कापी सब खराब हो जाती है। यहां पुलिया बनवानी चाहिए और नाला सही करवाना चाहिए।"

                     मुकेश कुमार सोनकर

                      "वोट के समय नेता आते हैं"

ग्रामीण मुकेश कुमार ने नाराजगी जताते हुए कहा "यहां जवान, बूढ़े सब इसी गंदे पानी में आ-जा रहे हैं। लैट्रिन का पानी भी यहीं आता है। वोट के समय नेता-विधायक सब आते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं करता।"

                           सुंदर लाल सोनकर 

ग्रामीण सुंदर लाल ने दुख व्यक्त करते हुए कहा "कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। तो अब हम जाएं तो कहां जाएं?"

जलभराव और गंदगी के कारण गांव में मच्छर और दुर्गन्ध बढ़ गई है। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है।

ग्रामवासियों में ननकू लाल, सुंदर लाल सोनकर, मुकेश कुमार, कमली देवी, रमेश कुमार, रामू, जसवंत लाल, रामकुमार ,रीना रेशमा,रेखा,सहित समस्त ग्रामवासियों ने उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर को पत्र देकर मांग की है कि तुरंत जलनिकासी कराई जाए, नाले की सफाई व क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की जाए।



ग्रामीणों का आरोप करीब एक वर्ष नहीं नियुक्त है कोई भी सफाई कर्मचारी, जिससे पूरे गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।