रामनगर में पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां 200 करोड़ से बनेगा महादेवा कॉरिडोर, क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई: विधायक न रहते हुए भी जनता की सेवा में लगे हैं: शरद अवस्थी


रामनगर में पूर्व विधायक  शरद कुमार अवस्थी ने गिनाई  भाजपा सरकार की उपलब्धियां 200 करोड़ से बनेगा महादेवा कॉरिडोर, क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई: 
विधायक न रहते हुए भी जनता की सेवा में लगे हैं: शरद अवस्थी

अनिल कनौजिया 

रामनगर बाराबंकी_ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रामनगर के पूर्व विधायक *शरद कुमार अवस्थी* ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र 267 में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास हुआ है।


अवस्थी ने कहा कि भले ही वह अब विधायक नहीं हैं, लेकिन पार्टी और समाज सेवा से उनका नाता नहीं टूटा है। क्षेत्र की जनता की समस्याओं और विकास कार्यों को वह अपनी पहली प्राथमिकता मानते हैं।


*धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान*  

पूर्व विधायक ने बताया कि लोधेश्वर *महादेवा धाम* में लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से भव्य कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही *कोटवाधाम* को भी विकसित करने की योजना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में इन दोनों धार्मिक स्थलों के विकास पर विशेष फोकस रहेगा।


*सड़क और पुलों का जाल बिछा*  

उन्होंने बताया कि पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत क्षेत्र में कई नई सड़कें बनी हैं। इनमें कोटवाधाम-सनावा, बिन्दौरा-तिलोकपुर और बिन्दौरा-सआदतगंज* मार्ग शामिल हैं। 2017 से 2022 के कार्यकाल में सालपुर-मसुरिहा पुल 14.55 करोड़, मलौली-मसौली कल्याणी नदी पुल 5.88 करोड़ और नामीपुर-सिरौली नाला पुल 2.20 करोड़* की लागत से बने। रानी बाजार से भयारा तक 26 करोड़ से मार्ग चौड़ीकरण भी हुआ।


शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य प्रस्तावित योजनाएं

अवस्थी ने बताया कि राजकीय आईटीआई अशोकपुर 11 करोड़, फायर स्टेशन सधनापुर 10.26 करोड़, मरकामऊ में 132 केवी सब स्टेशन 63 करोड़* और किसान सेवा केंद्र पर भी करोड़ों खर्च हुए। तिलोकपुर व कोटवाधाम में पशु चिकित्सा केंद्र, गनेशपुर में डायट भवन भी बनवाए गए।

आगे हेतमापुर घाघरा पुल, कोटवाधाम-महादेवा-सूरतगंज चार लेन, राजकीय डिग्री कॉलेज, कक्षा 1 से 12 तक कंपोजिट विद्यालय और सूरतगंज में कस्तूरबा गांधी विद्यालय* जैसी योजनाएं प्रस्तावित हैं। बुढ़वल शुगर मिल का प्रस्ताव भी विचाराधीन है।


कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विनय प्रकाश मिश्रा, प्रवेश शुक्ला, राजेश अवस्थी, प्रखर अवस्थी, रवि शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।