राजकीय इंटर कॉलेज सिरौली गौसपुर में निकली "हर घर तिरंगा" रैली,,SDM ने दिखाई हरी झंडी, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे


अनिल कनौजिया 

बाराबंकी, सिरौलीगौसपुर ।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, लखनऊ के तत्वावधान में बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज, सिरौली गौसपुर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना था। रैली को मुख्य अतिथि एसडीएम सिरौली गौसपुर अनिल कुमार सरोज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थी "भारत माता की जय"* और *"वंदे मातरम"* के नारे लगाते हुए चले और लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।


इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय कृष्ण यादव, राष्ट्रीय कवि प्रदीप महाजन, मनोज स्वतंत्र एवं थानाध्यक्ष राम अवतार सरोज* ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को याद करते हुए युवाओं से देश की एकता और अखंडता की रक्षा का आह्वान किया।

एसडीएम अनिल सरोज ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे गौरव का प्रतीक है। "हर घर तिरंगा" अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना जगाता है। *प्रधानाचार्य विजय यादव* ने कहा कि विद्यालयों में ऐसे कार्यक्रम देशभक्ति की भावना विकसित करने में सहायक हैं।


कार्यक्रम के दौरान आई आई एस अधिकारी जय सिंह द्वारा विद्यार्थियों के लिए स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय ध्वज पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मैकू लाल भी मौजूद रहे।


14 अगस्त को चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन

कार्यक्रम अधिकारी जय सिंह ने बताया कि 14 अगस्त से विद्यालय में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी लगेगी। इसका उद्घाटन *खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा* करेंगे। प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता से संबंधित चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे।

अंत में सभी ने "हर घर तिरंगा" अभियान को सफल बनाने और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने का संकल्प लिया।