अनिल कनौजिया
बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बदोसरांय में मीना देवी पत्नी टहलू उर्फ सीताराम का घर पूरी तरह जर्जर व मिट्टी का है। मिट्टी की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें, टूटी लकड़ी का सहारा और ऊपर टीन की छत।
बरसात में घर का हिस्सा लगातार गिर रहा है आज़ हादसा होते होते बचा सुबह 8 बजे लखौडी़ दिवार का एक हिंसा गिर गया है। अब परिवार इसी टपकते मकान में रहने को मजबूर है। मीना देवी का कहना है "कई बार आवेदन किया,पर आवास नहीं मिला। चुनावी रंजिश की वजह से नाम काट दिया गया।"
ग्राम पंचायत अधिकारी ने मिट्टी की बनी करीब 80 वर्ष पुरानी दीवार को पक्का दिखाकर काट दिया पीड़िता ने कहा बड़े अधिकारी जांच करें, मैं बहुत बेबस व लाचार हूं आखिर अब कहां जाऊं
ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की है कि मीना देवी को तुरंत प्रधानमंत्री आवास दिया जाना न्याय हित में होगा।
सेकेट्री द्वारा लगाई गई रिपोर्ट


Social Plugin