बाराबंकी सिरौलीगौसपुर। भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने मंगलवार को किंतूर स्थिति श्री कुंतेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर दर्शन पूंजन किया तत्पश्चात श्री कोटवाधाम मंदिर पहुंचकर श्री समर्थ जगजीवन दास साहेब जी के दरबार में हाजिरी लगाई और माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
श्री कोटवाधाम बड़े बाबा के दरबार में टेका माथा
इस अवसर पर उन्होंने दरबार में फूल अर्पित कर देश के किसानों की खुशहाली, सुख-समृद्धि और संगठन की मजबूती के लिए प्रार्थना की। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि श्री कोटवाधाम संत परंपरा का एक महान केंद्र है। यहाँ आकर मन को अपार शांति और नई ऊर्जा मिलती है। बाबा जगजीवन दास जी ने प्रेम, सत्य और मानव सेवा का जो संदेश दिया, वही किसान संगठन का भी मूल मंत्र है।
उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति किसानों, मजदूरों और गरीबों की आवाज बनकर हमेशा उनके हक की लड़ाई लड़ती रहेगी। धार्मिक स्थलों से मिलने वाली प्रेरणा हमें जनसेवा के मार्ग पर और मजबूती से चलने का हौसला देती है।
इस दौरान मंदिर के सेवादारों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।


Social Plugin