बे खौफ लकड़ी ठेकेदारों ने काटे 3 नीम के प्रतिबंधित पेंड़ मुकदमा दर्ज, 4 दिन के अंदर एक दर्जन से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज, जांच जारी, प्रकृति प्रेमियों ने बड़ी कार्यवाही की मांग की

                         इंटरनेट फ़ाइल फोटो 

बे खौफ लकड़ी ठेकेदारों ने काटे 3 नीम के प्रतिबंधित पेंड़ मुकदमा दर्ज, 4 दिन के अंदर एक दर्जन से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज, जांच जारी, प्रकृति प्रेमियों ने बड़ी कार्यवाही की मांग की

अनिल कनौजिया 

बाराबंकी सिरौलीगौसपुर ।बीती रात्रि ग्राम तासीपुर में लकड़ी ठेकेदारों ने 3 नीम के प्रतिबंधित पेड़ों को काट कर उठा ले गए।

सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में लकड़ी ठेकेदारों का आतंक चरम सीमा पर है 4 दिनों के अंदर 7 बागों में पेड़ों की अवैध कटान की गई है जिसमें कुल एक दर्जन से अधिक लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

एक ठेकेदार का यह कहना है कि ऐसे मुकदमों को हम खेल समझते हैं। इन मुकदमों का कोई मतलब नहीं होता है।ऐसे मुकदमें चाहे रोज यानी प्रतिदिन दर्ज हों।

अब सवाल यह उठता है की क्या वन माफियाओं को जरा सा भी खौफ नहीं है। बिना परमिट अवैध लकड़ी लगातार काटकर आरामशीनों व ठेकियों को बेची रही है और सरकार का नुक़सान करके अवैध संपत्ति अर्जित की जा रही है। क्या आरा मशीनों की कभी जांच नहीं होती है??

वन विभाग बीट प्रभारी रमन तिवारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर ग्राम ताशीपुर थाना बदोसरांय में 3 नीम पेड़ों का कटान किया गया है जिसमें 2 सूखा एवं 1 हरा नीम का पेड़ काटा गया है। और पेड़ों के कटान के उपरान्त मौके से समस्त लकड़ी गायब कर दिया है।

आस पास के लोगों से जानकारी लेने पर नाम न बताने के शर्त पर पेड़ मालिक का नाम पंकज पुत्र शिव अभिलाख निवासी ग्राम अमरादेवी थाना बदोसरांय बताया गया तथा जो पेड़ को काटे हैं उसका नाम हरीश पुत्र शिवाकान्त एवं शिवाकान्त पुत्र रामप्रसाद निवासी ताशीपुर थाना बदोसरांय बताया गया है।

इन लोगों पर वन अधिनियम 4/10 एवं उत्तर प्रदेश इमारती लकड़ी एवं अन्य वन उपज अभिवहन नियमावली 1978 की धारा 3/28 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

काटी गई लकड़ी का विवरण 

1 सगीर बरौलिया की बाग में कटान 

2 रमाकांत बरौलिया की बाग में कटान 

3 ओम प्रकाश विश्वकर्मा बरौलिया की बाग में कटान,

ठेकेदार महफूज़ निवासी किंतूर 

ईशा निवासी बदोसरांय 

4 अद्रा गांव में सतीश सिंह की बाग में कटान 

ठेकेदार सुखराम चौहान थाना बदोसरांय 

5 पीठापुर में त्रिभुवन की बाग में कटान 

ठेकेदार गुड्डू उर्फ डान सैदनपुर थाना सफदरगंज 

व शोयब निवासी शहरी थाना बदोसरांय 

6 तासीपुर में पंकज की बाग में तीन नीम के पेड़ों की कटान की गई है ठेकेदार हरीश पुत्र शिवाकांत व शिवाकांत पुत्र रामप्रसाद तासीपुर थाना बदोसरांय 

सहित आदि लकड़ी के मुकदमें बदोसरांय थाने में दर्ज हुए हैं 

बाकी दो और गांवों में कटे प्रतिबंधित पेड़ों की जांच की जा रही है।

लकड़ी ठेकेदारों की जबतक समस्त लकड़ी बरामद कर सीज नहीं की जायेगी तब तक अवैध तरीके से बिना परमिट लकड़ी काटना ठेकेदार बंद नहीं करेंगे ऐसा प्रकृति प्रेमियों का कहना है।

प्रकृति प्रेमी ने नाम छिपाने की शर्त पर बताया कि जनपद में लकड़ी ठेकेदार हरियाली पूरी तरह नष्ट कर रहे हैं जो निंदनीय है। ऐसे लोगों पर गुंडा एक्ट, वन माफिया, अवैध संपत्ति जब्ती की कार्यवाही होनी चाहिए।

                       कार्यवाही