दुर्घटना में घायल फोटोग्राफर से मिलने पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष, 20 हजार की आर्थिक सहायता दी


अनिल कनौजिया 

बाराबंकी। फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जनपद बाराबंकी के सदस्य केशवराम (नैन्सी स्टूडियो, कुत्बापुर, सद्दीपुर) के बीते दिनों दुर्घटना में घायल होने का समाचार मिलने पर संगठन द्वारा उनके स्वास्थ्य पर निरंतर नजर रखी जा रही थी।

इसी क्रम में आज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज वर्मा ने केशवराम के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और कुशलक्षेम जाना। इस दौरान संगठन की ओर से उनके इलाज एवं सहयोग हेतु 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।

संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र वर्मा एवं जिला प्रभारी मो. इस्माइल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पीड़ित सदस्य को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।