राजकीय पक्षी सारस को जंगली जानवर ने किया घायल, खेत में काम कर रहे किसानों ने बचाई जान,
अनिल कनौजिया
बाराबंकी सिरौलीगौसपुर। ग्राम पंचायत रसूलपुर में बुधवार सुबह खेत पर काम करने गए ग्रामीणों को यूपी का राजकीय पक्षी सारस जख्मी हालत में मिली। ग्रामीणों का कहना है कि किसी जंगली जानवर ने सारस पर हमला कर दिया था।
ग्रामीणों ने बताया कि सारस काफी देर से खेत में तड़प रही थी उसके पैर में चोट लगने की वजह से वह उड़ नहीं पा रही है। और उसके साथ तीन सारस उसकी रखवाली कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जरिए फोन तत्काल इलाज और सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि "राजकीय पक्षी की जान बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।"
इस संबंध में रामनगर वन क्षेत्राधिकारी ने बताया टीम मौके पर भेजी जा रही है।


Social Plugin