उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर ने प्रदेश पुलिस प्रतियोगिता में जीता प्रथम स्थान,SP ने दिया प्रशस्ति पत्र


उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर ने प्रदेश पुलिस प्रतियोगिता में जीता प्रथम स्थान,SP ने दिया प्रशस्ति पत्र 

अनिल कनौजिया 

बाराबंकी। कमिश्नरेट लखनऊ में 13 से 16 जुलाई 2026 तक आयोजित 69वीं उ0प्र0 पुलिस वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, डॉग स्क्वाड, कम्प्यूटर एवं एण्टी सबोटाज चेक प्रतियोगिता 2026 के मेडिकोलिगल मौखिक इवेन्ट में लखनऊ जोन की टीम की ओर से जनपद बाराबंकी में तैनात उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह राठौर ने प्रतिभाग कर प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया।

उ0नि0 राठौर की इस उपलब्धि पर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने उनकी मेहनत की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।


इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने भी उ0नि0 राठौर को बधाई दी। पुलिस विभाग ने इस जीत को जनपद के लिए गर्व का विषय बताया।