राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने CHC में फल वितरित कर मनाया , डाक्टर सहित नेताओं ने मरीजों को खिलाया फल
अनिल कनौजिया
बाराबंकी सिरौलीगौसपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी ने सेवा कार्य कर मनाया। इस अवसर पर सीएचसी सिरौलीगौसपुर में मरीजों को फल, बिस्किट और मिठाई वितरित की गई।
कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि मुरली रावत और जिला महासचिव डॉ. शुयेब ने डॉ. इकबाल अहमद अंसारी तथा डॉ. देव प्रताप सिंह के साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल, बिस्किट और मिठाई बांटी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन पर उनके शतायु व दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी प्रार्थना की।
इस कार्यक्रम में सरकारी डॉक्टरों ने भी कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर मरीजों को फल वितरित किए।
इस मौके पर बरौलिया मंडल अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष शोषल मीडिया विभाग मोहम्मद वैश, बेचन दीक्षित, सचिव विवेक शुक्ला समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Social Plugin