सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में बड़े मंगल के अवसर पर जगह जगह भक्तों ने लगाया विशाल भंडारा , श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
अनिल कनौजिया
सिरौलीगौसपुर। जेष्ठ माह के सातवें बड़े मंगलवार को सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में भक्ति, सेवा और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विशाल भंडारों का भव्य आयोजन किया गया,
जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।
क़स्बा बदोसरांय में केयर पॉली क्लीनिक एण्ड हॉस्पिटल पर डॉ वरुण कुमार यादव के द्वारा आयोजित भंडारे में छोला-चावल व बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया।
वहीं श्यामनगर में भी मंदिर पर हरिराम रावत के द्वारा भंडारे का आयोजन किया
ठाकुरपुर में प्रधान विकेश वर्मा के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया
सैदनपुर में जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार सोनी के यहां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इतना ही नहीं जगह जगह भक्तों ने भंडारा लगाकर प्रसाद वितरण किया।
इन भंडारों में सम्मिलित एमएलसी अंगद कुमार सिंह, संदीप रावत, कमलेश मिश्रा,अमित भैया रामजी, नीरज वर्मा,संतोष पांडेय, रवि शर्मा, अमरेंद्र सिंह बब्लू,रवि यादव,शुभम यादव, यश प्रताप सिंह, अनिल कनौजिया सहित हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया






Social Plugin