युवक की संदिग्ध मौत पर,चक्का जाम बाराबंकी बहराइच-हाईवे जाम कर परिजनो व ग्रामीणों ने किया उग्र प्रदर्शन,पथराव में SHO सहित कई पुलिस कर्मी घायल



युवक की संदिग्ध मौत पर,चक्का जाम बाराबंकी बहराइच-हाईवे जाम कर परिजनो व ग्रामीणों ने किया उग्र प्रदर्शन,पथराव में SHO सहित कई पुलिस कर्मी घायल 

अनिल कनौजिया 

रामनगर बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कटियारा में सोमवार को जितेंद्र चौहान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाराबंकी–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे पूरी रोड जाम हो गई।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, 

लेकिन बातचीत सफल नहीं हो सकी उसी बीच उग्र प्रदर्शन कारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह, सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी कर्मी घायल हो गए।

सभी घायल पुलिस कर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया, जहां से प्रभारी निरीक्षक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल, बाराबंकी रेफर किया गया।


घटना के दौरान पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए प्रदर्शन कारियों को रोड से भगाकर आवागमन जारी करवा दिया है।

बवाल की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी एसडीएम आनंद तिवारी, क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत सहित भारी पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाला  


और परिजनों को कार्यवाही का आश्वासन देकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया आवागमन जारी है।कटियारा गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।