सोमवती अमावस्या पर लगा विशाल भंडारा,सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, भाजपा नेताओं ने किया शुभारंभ


सोमवती अमावस्या पर लगा विशाल भंडारा,सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, भाजपा नेताओं ने किया शुभारंभ 

अनिल कनौजिया 

बाराबंकी सिरौलीगौसपुर: पुरुषोत्तम मास की सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर कस्बा बदोसरांय स्थित शिवम् पॉली क्लीनिक एण्ड हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ रामानंद वर्मा के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया



भंडारे का शुभारंभ मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप रावत, महामंत्री अमित भैया रामजी, भाजपा नेता नीरज वर्मा, रामसागर कनौजिया, संतोष पांडेय, रामफेर तिवारी और दयाशंकर शुक्ला ने संयुक्त रूप से भगवान भोलेनाथ की विधि विधान से पूंजा अर्चना कर शुभारंभ किया। 


इसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने छोला चावल बूंदी का प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर से देर शाम तक चले भंडारे में लोगों का तांता लगा रहा।

इस पुण्य अवसर पर राकेश वर्मा, अनिल कनौजिया, छोटे लाल मौर्या, विकास मौर्या, संदीप मौर्या, डॉ. रेनू वर्मा, डॉ. पुष्पेन्द्र वर्मा, डॉ शिवम् रावत डॉ केश कुमारी, डॉ आकाश तैफी, चंदन वर्मा,जय प्रकाश वर्मा समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे।