भाजपा नेत्री अल्का मिश्रा ने गांव में चौपाल लगाकर गिनाईं जनकल्याणकारी योजनाएं
अनिल कनौजिया
सिरौलीगौसपुर,बाराबंकी: 12 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। 'सशक्त नारी, समृद्ध भारत' के संकल्प के साथ लाभार्थी से आत्मनिर्भरता तक का सफर तय किया गया है। सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सिरौलीगौसपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रसूलपुर में चौपाल का आयोजन किया गया।
भाजपा नेत्री अल्का मिश्रा ने चौपाल में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा जनसंपर्क किया। उन्होंने केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना, पीएम आवास, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, हर घर जल और लखपति दीदी जैसी योजनाओं की उपलब्धियां जनता के सामने रखीं। अल्का मिश्रा ने कहा, "मोदी जी के नेतृत्व में आज देश बदल रहा है। गरीब, किसान, महिला और युवा सभी वर्गों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। लाभार्थी अब आत्मनिर्भर बन रहे हैं।"
इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी सरकार की योजनाओं से मिले लाभ को साझा किया। महिलाओं ने उज्ज्वला और स्वयं सहायता समूह से मिली मदद के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला मंत्री रामसागर कनौजिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष पांडेय, मुकेश यादव, अनिल कनौजिया, छोटे लाल मौर्या,अमित मौर्या, सुंदर लाल सोनकर, ननकू लाल सोनकर, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Social Plugin