भाजपा ने पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में दर्ज की प्रचंड जीत, कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई
अनिल कनौजिया
बाराबंकी सिरौलीगौसपुर। बीजेपी द्वारा पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में दर्ज की गई प्रचंड जीत का उत्साह मंडल सिरौलीगौसपुर के अंतर्गत सैदनपुर में देखने को मिला। यहाँ मंडल पदाधिकारियों और उत्साहित कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय उत्सव मनाया। इस विजय संकल्प कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनी
मंडल महामंत्री अमित भैया राम जी,अवध किशोर त्रिपाठी, रामपाल वर्मा, विनोद वर्मा, अखिलेश सिंह, सुनील गुप्ता, राम विजय यादव, और तुषार निगम सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। नेताओं ने इस जीत को विकास और जनता के अटूट विश्वास की जीत बताया। ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम व पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। जीत के इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में भी इसी तरह के शानदार प्रदर्शन का संकल्प लिया गया।


Social Plugin