मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत 192 जोड़े परिणय सूत्र मे बंधे, अवसानेश्वर महादेव मंदिर परिसर मे आयोजित हुआ कार्यक्रम
मुख्य अतिथि भाजपा विधायक दिनेश रावत व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह व सुनील सिंह मौजूद रहे
अनिल कनौजिया
हैदरगढ़, बाराबंकी। हैदरगढ़ के अवशानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक दिनेश रावत ने सभी 192 नवयुगल जोड़ों को दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर आशीर्वाद दिया। सभी जोड़ों को शादी का जरूरी सामान भी दिया गया और लोगों के भोजन का विशेष इंतजाम रहा। पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद दिखाई दिया।
सोमवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने कहा कि प्रदेश मे 2017 से योगी सरकार बनने के बाद से लाखों गरीब परिवारों की बहन बेटियों को इसका लाभ मिला है। यह आयोजन इस बात का सशक्त उदाहरण है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना किस प्रकार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को साकार करने में सहायक सिद्ध हो रही है। जो आगे भी जारी रहेगा। जिसमें लोकप्रिय तेजतर्रार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने अनुदान राशि को बढ़ाकर 1 लाख रूपये कर दिया है।
आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक के साथ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्र. त्रिवेदीगंज सुनील सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल, मंडल अध्यक्ष मोहित मिश्रा, मोनू सिंह, राम तीरथ वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र शुक्ला, चेयरमैन आलोक तिवारी, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि पंकज दीक्षित,महादेव पाठक, अतुल गोस्वामी सहित जनप्रतिनिधिगण, जिला समाज कल्याण अधिकारी, उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ राजेश विश्वकर्मा, समस्त खंड विकास अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, नवविवाहित जोड़े एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।



Social Plugin