चार माह बाद कोर्ट के आदेश पर क़ब्र खोदकर निकाला गया युवक का शव , हत्या का आरोप


चार माह बाद कोर्ट के आदेश पर क़ब्र खोदकर निकाला गया युवक का शव , हत्या का आरोप 

जिला संवाददाता राघवेन्द्र मिश्रा 

बाराबंकी। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र में चार माह मृत एक युवक का शव न्यायालय के आदेश पर खोदकर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पूरा मामला दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डीहा मजरे वीर कीठाई गांव का है। जहां महिला की शिकायत के बाद न्यायालय के आदेश पर महिला के पति का कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महिला किरन पत्नी सरजू निवासी डीहा मजरे वीर कीठाई ने बताया कि वह अपने पति और बच्चे के साथ बाराबंकी में 13 साल से किराए पर रहती है। महिला के पति आए दिन अपने घर डीहा संपत्ति बंटवारे के लिए आते थे और विवाद भी होता रहता था। महिला ने बताया कि चार महीने पहले उनके पति सरजू ने बंटवारे की बात करने को कहा और गांव आ गए। जिसके बाद वो वापस नहीं गए। 

                       मृतक की पत्नी किरन 

एक महीने बाद महिला को पता चला कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि बिना उसे बताए उसके पति का अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला ने जब इसके लिए अपने सुसराल वालों से बात की तो महिला के देवर सुनील ने उसकी पिटाई कर उसे घर से भगा दिया। जिसके बाद महिला ने न्याय की फरियाद लगाई थी। न्यायालय के आदेश के बाद सोमवार को दरियाबाद पुलिस प्रशासन और सिरौलीगौसपुर नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पाण्डेय एवं दरियाबाद कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सोनकर की देखरेख में शव को कब्र से खोदकर बाहर निकाला गया। सिरौलीगौसपुर नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


https://youtu.be/4wlFrgXd-mc?si=1WVq_laHzQGEfMAZ