भव्य गणेश चतुर्थी महोत्सव: SC/ST आयोग अध्यक्ष बोले- धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ते हैं
अनिल कनौजिया
बाराबंकी सिरौलीगौसपुर। ग्राम पंचायत रसूलपुर में शिव गौरी मानव सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के अंतिम दिवस की प्रथम पाली में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष पूर्व सांसद बैजनाथ रावत पहुंचे।
कमेटी ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया। तत्पश्चात कथा व्यास श्री हेमराज यादव जी का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद समिति द्वारा मुख्य अतिथि श्री बैजनाथ रावत जी को अंगवस्त्र एवं भगवान श्री गणेश की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि गणेश भगवान से हमें प्रेरणा मिलती है माता पिता की सेवा ही सच्ची भक्ति है ग्रामीण अंचल में इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनी, भाजपा नेता नीरज वर्मा, मंडल महामंत्री अमित भैया राम जी, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप रावत जी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष दिलीप सोनकर, व्यवस्थापक अनिल कनौजिया, कौशल सोनकर, नान्हू सोनकर, रामजी सोनकर, सुंदरलाल सोनकर सहित सैकड़ों ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Social Plugin