सिरौलीगौसपुर / बाराबंकी। ग्राम रसूलपुर में शिव गौरी मानव सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव सह श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन मंगलवार की रात भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा।
दूसरे दिन कथाव्यास श्री हेमराज यादव ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सजीव वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा श्रवण मात्र से मनुष्य के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। देर रात तक सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु पंडाल में बैठकर कथा का रसपान करते रहे।
कार्यक्रम के दौरान समिति ने अतिथियों का सम्मान किया। ब्लॉक प्रमुख शेखर हायरण, भाजपा नेता अमित भैया राम जी व अनिल कनौजिया को भगवान गणेश की प्रतिमा और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही कथा व्यास हेमराज यादव को भी अंगवस्त्र पहनाकर समिति ने आभार व्यक्त किया।
इस दौरान आयोजन समिति से दिलीप सोनकर, रामजी सोनकर, सुंदरलाल, कौशल सोनकर, ननकूलाल अनिल सोनकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



Social Plugin