अनिल कनौजिया
सिरौलीगौसपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल सिरौलीगौसपुर की मासिक बैठक एवं तिरंगा यात्रा रूपरेखा चर्चा बैठक बुधवार को डाक बंगला पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की तैयारियों, दायित्व निर्धारण और संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संदीप रावत ने की। इस दौरान पदाधिकारियों को यात्रा मार्ग, झंडा वितरण, स्वागत स्थल और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा यात्रा देशभक्ति और एकता का प्रतीक है। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रत्येक बूथ से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
बैठक में मंडल कमेटी व मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, एवं शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों को विशेष निर्देश दिए गए। कहा गया कि अपने-अपने क्षेत्र में बैठक कर लोगों को यात्रा के उद्देश्य से अवगत कराया जाए। युवाओं, और वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा में शामिल करने पर जोर दिया गया।
संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए सदस्यता अभियान,हर घर तिरंगा अभियान,और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति भी बनाई गई। पदाधिकारियों ने सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
बैठक के अंत में मंडल पदाधिकारियों ने समस्त कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता जनार्दन से अपील की कि वे 12/8/ 2026 दिन बुधवार सुबह 8 बजे मंडल कार्यालय सिरौली रोड पर उपस्थित होकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाएं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संदीप रावत, महामंत्री अमित भैया रामजी, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश यादव, मंत्री रवीन्द्र अवस्थी, कोषाध्यक्ष दयाशंकर शुक्ला, साहेब प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष संतोष पांडेय, शक्ति केंद्र संयोजक अनिल पांडेय,राम विजय,विनोद कुमार, श्रवण सिंह, प्रवेश यादव,संतोष विश्वकर्मा अनिल कनौजिया सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।



Social Plugin