एसपी ने पुलिस लाइन्स में किया वृहद वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
अनिल कनौजिया
बाराबंकी।"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत शनिवार को पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय ने रिजर्व पुलिस लाइन्स व कैम्प कार्यालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण किया।
एसपी ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पुलिसकर्मियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने को कहा। उन्होंने कहा कि हरित पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सभी को आगे आना होगा।
कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने भी पौधे लगाकर सहभागिता निभाई।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी, सीओ नगर संगम कुमार, सीओ सदर आलोक पाठक, सीओ यातायात शक्ति सिंह, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


Social Plugin