परमिट की आड़ में वन ठेकेदारों ने चलाया प्रतिबंधित हरे भरे आम के पेड़ पर आरा, एक पेड़ मां के नाम अभियान को दी चुनौती
अनिल कनौजिया
बाराबंकी सिरौलीगौसपुर।देश और प्रदेश की सरकार जहां पर्यावरण को लेकर गंभीर है और विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से पौधरोपण को बढ़ावा दे रही है। भाजपा सरकार "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत गांव-गांव, घर-घर पौधे लगवाने की मुहिम चला रही है। वहीं दूसरी ओर वन माफिया हरियाली को खत्म करने में लगे हैं।
कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के खजुरिहा गांव में रविवार की छुट्टी का मौका देखकर कथित वन माफिया ने देसी आम का एक भारी-भरकम पेड़ काट दिया और लकड़ी उठा ले गये।
इस संबंध में रामनगर वन अधिकारी विशाल गुप्ता ने बताया कि "पेड़ काटने का कोई परमिट होने की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।"
बाराबंकी में एक पेड़ मां के नाम उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया वृक्षारोपण






Social Plugin