टिकैतनगर चेयरमैन ने गर्मी से राहत हेतु खुलवाया कूलिंग प्वाइंट,कूलर शीतल जल एवं देशी गुड़ की निःशुल्क व्यवस्था


टिकैतनगर चेयरमैन ने गर्मी से राहत हेतु खुलवाया कूलिंग प्वाइंट,कूलर शीतल जल एवं देशी गुड़ की निःशुल्क व्यवस्था 

अनिल कनौजिया 

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। भीषण - गर्मी व लू के प्रकोप से नगरवासियों - को राहत देने के लिए नगर पंचायत टिकैतनगर ने प्रमुख स्थानों पर कूलिंग प्वाइंट शुरू किए हैं। यह पहल प्रदेश के खाद्य रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा की प्रेरणा से 'सेवा ही संगठन' के मंत्र पर की गई है। नगर पंचायत चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि कूलिंग प्वाइंट पर कूलर, बैठने के लिए कुर्सियां, शीतल पेयजल और देशी गुड़ की निशुल्क व्यवस्था की गई है। राहगीरों और जरूरतमंदों को लू व गर्मी से बचाने के लिए यह सुविधा शुरू की गई है। 

चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता ने कहा, हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति गर्मी में लू की चपेट में न आए। भीषण गर्मी से लोगों को बचाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि तेज धूप में जरूरी होने पर ही घर से निकलें और कूलिंग प्वाइंट की सुविधाओं का लाभ लें।