एमएलसी अंगद कुमार सिंह का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर किया भव्य स्वागत
रामनगर बाराबंकी: किशुनपुर स्थित के.पी.पैलेस में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन विमला देवी हरिहर सिंह महाविद्यालय खजुरी के प्रबंधक आकाश सिंह के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एमएलसी अंगद कुमार सिंह का कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
बैठक के दौरान एमएलसी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने योजनाओं के लाभों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प को दोहराया। और प्रदेश में तीसरी बार योगी आदित्यनाथ जी की सरकार बनाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनसेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया, तत्पश्चात कहा हम सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का कार्य करेंगे।
प्रबंधक आकाश सिंह को सम्मानित करते एमएलसीकार्यक्रम में विशेष रूप से तेज प्रताप सिंह गुड्डू, गोल्डन सिंह, अमरेंद्र सिंह बब्लू, डॉ दिनेश सिंह, कुलदीप सिंह, हिमांशु प्रताप सिंह, मोहम्मद शोयब,आनंद सिंह, रघुनाथ द्विवेदी, दुर्गेश अवस्थी, अमित अवस्थी, आदित्य दीक्षित, अभय कुमार पांडेय,अवधेश सिंह, रामहेत गुप्ता, सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।




Social Plugin