अनिल कनौजिया
बाराबंकी सिरौलीगौसपुर। कोतवाली बदोसरांय अंतर्गत ग्राम पंचायत पीठापुर गांव में लकड़ी ठेकेदारों ने बीती रात्रि पुनः काटे शीशम जामुन आदि के दर्जनों प्रतिबंधित पेंड़।
लगातार वन माफियाओं के द्वारा हरे भरे पेड़ों को निशाना बनाया जा रहा है क्षेत्र में इन दिनों बे लगाम ठेकेदार पुलिस विभाग सहित वन विभाग को खुला चैलेंज देन में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
दो दिन पूर्व बरौलिया गांव सहित अद्रा गांव में वन माफियाओं ने आम के एक दर्जन से अधिक प्रतिबंधित बौरदार पेड़ों को काटकर उठा ले गए थे।
सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया था।
बीते शुक्रवार की रात्रि थाना बदोसरांय अंतर्गत पीठापुर गांव में ठेकेदारों ने एक बाग से करीब दो दर्जन शीशम जामुन आदि के पेड़ों को बिना परमिट काट दिया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बदोसरांय पुलिस जिसे देखकर लकड़ी काटने वाले ठेकेदार फरार हो गए। वहीं पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
पुलिस की वन माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्यवाही बे असर साबित हो रही है ऐसे लोगों के मुकदमों की जांच करते हुए ठोस कार्यवाही होनी चाहिए जिससे पुलिस विभाग को चुनौती न दे सकें
एक तरफ सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान चला रही है एक पेंड़ मां के नाम उसको भी खुला चैलेंज देनें में जुट गए हैं लकड़ी ठेकेदार
पुलिस के मुताबिक पीठापुर गांव में त्रिभुवन पुत्र ब्रम्हादीन की बाग से लकड़ी ठेकेदार मोहम्मद शोयब पुत्र मोहम्मद कलाम निवासी शहरी थाना बदोसरांय,व गुड्डू उर्फ डांन पुत्र मोहम्मद अतीक निवासी सैदनपुर थाना सफदरगंज ने शीशम के पेड़ को अवैध तरीके से काट दिया है,
इस संबंध में बदोसरांय थानाध्यक्ष अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
वहीं वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी मनोज कुमार यादव ने बताया बिना परमिट पेंड़ काटे हैं ऐसे लोगों को बक्सा नहीं जायेगा
बदोसरांय क्षेत्र के पीठा पुर गांव में कटे सभी पेंड़ की जड़






Social Plugin