अनिल कनौजिया
बाराबंकी सिरौलीगौसपुर कस्बा बदोसरांय में महाशिवरात्रि के अवसर पर दुग्धेश्वर महादेव मंदिर से निकाली गई शिव बारात। शिव बारात में जगह जगह भगवान भोलेनाथ माता पार्वती की पूंजा अर्चना की गई।
शिव बाराती डीजे पर झूमते गाते कस्बा बदोसरांय अवस्थी मार्केट पहुंची जहां आशीष अवस्थी के द्वारा विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया था।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता गौरीकान्त दीक्षित व पंडित सिद्धार्थअवस्थी का कार्यकर्ताओं ने फ़ूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
भाजपा नेताओं का स्वागत
इसके बाद गौरी कांत दीक्षित ने भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती की पूंजा अर्चना कर भंडारे का शुभारंभ किया।
जिसमें सैकड़ों महिलाएं बच्चे व पुरुषों ने प्रसाद ग्रहण किया
इस अवसर पर आकाश त्रिपाठी, अनमोल मिश्रा, समाजसेवी ज्योति गुप्ता ,राहुल मौर्या, कार्तिक मिश्रा,शीलू मिश्रा, अमन गुप्ता, संतोष अवस्थी,मनोरथ मौर्या,शिवांश,शिखा मौर्या, अंकुर पांडेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



Social Plugin