विशालकाय अर्जुन के पेड़ गिरने से आवागमन घंटों रहा बाधित, फंसी रही एंबुलेंस
संवाददाता हमराज़ लोधी
बाराबंकी रामसनेहीघाट। टिकैतनगर भेलसर मार्ग स्थित मोदीनगर चौराहे पर एक विशालकाय अर्जुन का पेड़ सड़क पर अचानक गिर गया। इससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।
यह घटना बीती रात तेज हवाओं के कारण हुई। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
पेड़ गिरने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चार पहिया वाहनों को निकलने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा काफी देर तक इमरजेंसी एंबुलेंस भी फंसी रही। कई घंटों तक लोग वैकल्पिक रास्तों की तलाश में जूझते रहे।
वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों तक जूं नहीं रेंगी



Social Plugin