बाराबंकी सिरौलीगौसपुर। वन विभाग की लापरवाही से बदोसरांय थाना क्षेत्र में जमकर हरे प्रतिबंधित पेड़ों पर लकड़क्टों द्वारा आरा चलाया जा रहा है।
क्षेत्र के ग्राम अद्रा में बीती रात एक आम की बाग से 14 हरे भरे आम के पेड़ों को काटकर गायब कर दिया गया।
इसकी जानकारी जब वन विभाग के अधिकारियों से ली गई तो उनके द्वारा 10 पेड़ों का परमिट दिए जाने की बात कहीं गई।जबकि परमिट से चार पेड़ अधिक काटे गए हैं।
वन विभाग द्वारा मौके पर वन कर्मी को भेज कर इसकी जांच कराई गई। दिन भर चली इस प्रक्रिया के बावजूद कोई विभागीय दंडात्मक कड़ी कार्यवाही नहीं हुई।
लगातार लकड़कट्टों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं। इसी प्रकार शहरी गांव में दो दिन पूर्व भी परमिट से अधिक हरे भरे आम के पेंड़ काट कर उठा ले गये।
कड़ाके की ठंड के बीच लकड़कट्टे आराम से हरे पेड़ों का कटान कर रहे हैं जबकि जिम्मेदार ठंड में बाहर निकलने से अपनी जान बचाए हुए हैं।
जड़ को मिट्टी डालकर बंद किया गया
कार्यवाही के नाम पर कभी कभी सिर्फ जुर्माना मात्र करके पल्ला झाड़ लिया जाता है।जिससे लकड़कट्टों के हौंसले बुलंद हैं।
इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी रामनगर से जानकारी हेतु दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उनका फोन नही उठा।।


Social Plugin