अनिल कनौजिया
बाराबंकी रामनगर महादेवा ऑडिटोरियम में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान कार्यशाला आयोजित की। इस बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और मतदाता सूची के सटीक पुनरीक्षण कार्य में पूरी निष्ठा से जुटने के निर्देश दिए गए।
कार्यशाला में विधान परिषद सदस्य इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पहुंचे। उनके साथ पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर हयारण, नगर पंचायत रामनगर चेयरमैन रामशरण पाठक, मंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ल, मंडल अध्यक्ष संदीप रावत,शिवगोविंद अवस्थी, महामंत्री अमित भैया राम जी, श्रवण कुमार पांडेय, दीपक वर्मा, रंजीत कौशल, रवीन्द्र अवस्थी, अमित अवस्थी,बलवंत प्रजापति राजेश तिवारी अनिल कुमार सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सूरतगंज, महादेवा, रामनगर और सिरौलीगौसपुर मंडलों के अधिकांश बूथ अध्यक्षों व सेक्टर संयोजकों ने भी इसमें भाग लिया।।
मुख्य अतिथि अवनीश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की असली शक्ति उसका बूथ है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए।





Social Plugin