उनको पहचानिए जो योजनाओं का लाभ सबसे पहले लेते हैं और वंदे मातरम का विरोध करते हैं', सीएम योगी
अनिल कनौजिया
बाराबंकी फतेहपुर। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को झांसापुरवा में आयोजित भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए 1734 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
मंच पर आते ही सबसे पहले उन्होंने सियावर रामचंद्र की जय के साथ संबोधन शुरू किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जो वंदे मातरम् का विरोध करते है उनके चेहरे पहचानिए। ये वही लोग है जो सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सबसे पहली कतार में खड़े होते हैं। योगी ने कहा कि कांग्रेस तो चाहती ही नहीं थी कि लौह पुरुष सरदार पटेल का सम्मान हो।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपसी मनमुटाव हो सकता है। मगर राष्ट्रीय एकता की बात हो तो सब एक हों। मतभेद भूलें।
बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को नमन करते CM
मुख्यमंत्री ने आगमन के तुरंत बाद हेलीपैड के समीप स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुए, जहां सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित विशाल समारोह में मंच से संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 1734 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें सड़क, शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। मंच पर पहुंचने के बाद भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री को सुनने के लिए सुबह से ही भारी भीड़ जुटी हुई थी।
इस मौके पर राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, अनूसूचित जाति जनजाति अध्यक्ष बैजनाथ रावत, प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत,क्षेत्रीय प्रभारी संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, पूर्व सांसद उपेन्द्र सिंह रावत,जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल, कुर्सी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत, पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत, पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश हर गोविंद सिंह, अवधेश श्रीवास्तव शेखर हयारण सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाल वैज्ञानिक पूजा पाल से जानकारी लेतेCM
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी जिले की होनहार बाल वैज्ञानिक पूजा पाल को सम्मानित कर उनके हौसलों को नई उड़ान दी। पूजा पाल को इंस्पायर अवॉर्ड मानक प्रतियोगिता 2021-22 के तहत उनके द्वारा तैयार किए गए अभिनव "भूसा धूल रहित सेशन" मॉडल के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किया गया था। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि के चलते उन्हें सकुरा साइंस प्रोग्राम के अंतर्गत जापान भ्रमण का भी अवसर मिला, जिसने उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण को और सशक्त बनाया। आज़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरे मंच से सम्मानित किया,और प्रदर्शनी में जानकारी ली







Social Plugin