सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी) मरकामऊ पंचायत भवन में शनिवार को भाजपा सिरौलीगौसपुर मंडल की कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला मंत्री इक्ष्वाकु मौर्य ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
जिला मंत्री ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ है। अगर बूथ जीता तो चुनाव जीता। सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह बूथ को अभेद बनाएं और सरकार की जनहित की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाएं।
आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भी रणनीति तय की गई। चुनाव के मद्देनजर संगठन को धार देने के लिए शक्ति केंद्र संयोजकों को बूथ समिति किट प्रदान की गई।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संदीप रावत ने की। इस दौरान मंडल महामंत्री अमित भैया राम, दीपक वर्मा, भाजपा नेता नीरज वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Social Plugin