बाराबंकी में फर्जी बैनामा कर 45 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, स्विफ्ट कार बरामद


बाराबंकी में फर्जी बैनामा कर 45 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, स्विफ्ट कार बरामद

अनिल कनौजिया 

बाराबंकी। थाना बदोसरांय पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी बैनामा कर 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के अनुसार, दिनांक 09.07.2026 को थाना सफदरगंज के ग्राम चन्दवारा निवासिनी कृष्णावती पत्नी स्व. रामहरख ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने 07.05.2026 को थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम डेरेराजा स्थित गाटा 487/1.2890 हेक्टेयर भूमि का बैनामा कराया था। जमीन का सौदा 45 लाख रुपये में तय हुआ था, जिसमें 15 लाख रुपये आरटीजीएस और 30 लाख रुपये नकद दिए गए।

बाद में जानकारी हुई कि जमीन के वास्तविक स्वामी "बंशीलाल पुत्र संतराम" के स्थान पर फर्जी "बंशीलाल" को खड़ा कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैनामा करा लिया गया। तहरीर के आधार पर थाना बदोसराय में मु0अ0सं0 154/2026 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/62 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष रामऔतार राम के नेतृत्व में गठित टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से 11.07.2026 को घटना का अनावरण करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

1. सुनील कुमार वर्मा उर्फ सुशील पुत्र इन्द्रपाल, निवासी ग्राम जमलापुर सैदनपुर थाना सफदरगंज 

2. रविनन्दन द्विवेदी पुत्र भगवतसरन, निवासी ग्राम गोबरहा थाना टिकैतनगर 

3. विनोद कुमार पुत्र रामसिंह, निवासी ग्राम खिदरापुर थाना सफदरगंज 

4. राजकुमार पुत्र बिन्द्रा प्रसाद, निवासी ग्राम मदनिया थाना सुजौती जनपद बहराइच 

5. नन्दकिशोर पुत्र द्वारिका, निवासी ग्राम राजपुर थाना पढुआ जनपद लखीमपुर खीरी 

6. बंशीलाल पुत्र स्व. मैकूलाल, निवासी ग्राम राजपुर थाना पढुआ जनपद लखीमपुर खीरी 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले वादिनी के पुत्र को 13 बीघा जमीन दिखाई। इसके बाद बंशी को फर्जी "बंशीलाल" बनाकर तहसील सिरौली गौसपुर में बैनामा करा दिया।

बरामदगी:* घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार संख्या UP 32 RC 7467  पुलिस टीम में:थानाध्यक्ष रामऔतार राम, व0उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, उ0नि0 अभिषेक कुमार त्रिपाठी, हे0का0 अशोक यादव, का0 आशीष सिंह, का0 रोहित शर्मा।पुलिस का कहना है कि गैंग में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।