वन माफियाओं ने अलग अलग दो बागों से काटे 10 आम के हरे भरे बिना परमिट प्रतिबंधित पेंड़, वन ठेकेदार सक्रिय
ब्यूरो प्रमुख बाराबंकी
बाराबंकी के तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में बरौलिया गांव में वन माफियाओं ने। बीती रात्रि एक बाग से 5 हरे-भरे आम के पेड़ों की अवैध कटाई कर दी गई। और करीब 7 आम के पेड़ों की मोटे जंघे काटकर उठा ले गए।
वहीं करीब 2 दिन पूर्व अद्रा गांव में भी एक बाग से करीब 5 आम के पेड़ बिना परमिट वन ठेकेदारों ने काटकर उठा ले गए।
बदोसरांय थाना क्षेत्र में वन विभाग की ढिलाई का फायदा उठाते हुए एक दर्जन से ज्यादा लकड़ी के ठेकेदारों ने अपना कारोबार जमा लिया है। यहां प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई का सिलसिला लगातार जारी है।
स्थानीय आरा मशीनें व ठेकी भी खुलेआम प्रतिबंधित लकड़ी की खरीददारी व चिराई कर रही हैं।
एक तरफ सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करवा रही है। दूसरी तरफ वन विभाग की लापरवाही से अवैध पेड़ कटाई रुकने का नाम नहीं ले रही।
7 पेड़ों की मोटी डाल काटकर उठा ले गए
इस संबंध में वन दरोगा मनोज कुमार यादव ने बताया जांच करवाकर कार्यवाही की जायेगी।






Social Plugin